फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake in pithoragarh

भूकंप के झटकों से दहली पिथौरागढ़ की वादियां

Thu, 15 May 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, थल/नाचनी/डीडीहाट/मुनस्यारी
ब्यूरो / अमर उजाला, थल/नाचनी/डीडीहाट/मुनस्यारी Updated Thu, 15 May 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
earthquake in pithoragarh

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के ऊपरी रामगंगा घाटी के कई इलाकों में बुधवार सुबह आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


सुबह 7: 24 मिनट पर करीब तीन से पांच सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 आंकी गई है। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

इसका केंद्र (29.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.1 डिग्री पूर्वी देशांतर) थल और नाचनी के बीच ऊपरी रामगंगा घाटी में बताया गया है।

थल, नाचनी, मुनस्यारी और डीडीहाट क्षेत्रों में भूकंप

earthquake in pithoragarh

भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से सात किलोमीटर अंदर था।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि 5.5 तीव्रता तक भूकंप को सामान्य माना जाता है और इससे नुकसान की संभावना कम रहती है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. आरएस राणा ने बताया कि भूकंप का असर थल, नाचनी, मुनस्यारी और डीडीहाट क्षेत्रों में महसूस किया गया।

डीडीहाट के एसडीएम बीएस फोनिया और मुनस्यारी के एसडीएम एके शुक्ला ने जिलाधिकारी एचसी सेमवाल को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाचनी में गुजरते फाल्ट से भूकंप का खतरा

earthquake in pithoragarh

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार नाचनी के पास से गुजरते फाल्ट से ही भूकंप का खतरा बना रहता है।

इसमें हलचल से भूकंप आता है। राज्य मौसम विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा के अनुसार पिथौरागढ़ जिला भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में आता है।

थल और नाचनी के आसपास जमीन के अंदर एक फाल्ट गुजरता है। इस फाल्ट के हिलने से अक्सर भूकंप की संभावना बनी रहती है।

उनका कहना है कि लोगों को घरों को इस तरह का बनाना चाहिए कि उसमें कोई बड़ा झटका आने पर गिरने का खतरा न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed