{"_id":"cc2d1815d3c7bba588eeb2526a9f6b5f","slug":"earthquake-in-chamoli-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, जोशीमठ था केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, जोशीमठ था केंद्र
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Feb 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके आने की खबर है, लेकिन भूकंप की गहराई कम होने के कारण भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए।
विज्ञापन
चमोली जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया सोमवार रात 10 बजकर 5 मिनट पर चमोली जनपद में भूकंप का झटका आया। भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। गहराई भूमि के अंदर 10 किलो मीटर थी। भूकंप का केंद्र जोशीमठ था।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंध न अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप की गहराई अधिक होने से लोगों को झटके का एहसास नहीं हुआ। कोई जान माल के नुक्सान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
हिमालयन बेल्ट में फाल्ट लाइन के कारण लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। लेकिन इसी फाल्ट पर मौजूद उत्तराखंड में लंबे समय से बड़ी तीव्रता का भूकंप न आने से यहां बड़ा गैप बन हुआ है। जिससे राज्य हिमालयी क्षेत्र में आठ मैग्निट्यूड के भूकंप के बराबर ऊर्जा संचित हो रही है।
जो उत्तराखंड के आसपास हिमालयी क्षेत्र में आठ तीव्रता तक के भूकंप के खतरे की ओर संकेत कर रहा है। आईआईटी में किए गए शोध के मुताबिक यदि उत्तराखंड में 7.5 मैग्निट्यूड का भूकंप आता है तो इससे दिल्ली में भारतीय मानक कोड के अनुसार दिल्ली में बनाए गए आधे से ज्यादा भवनों को क्षति पहुंचने का अनुमान है। हालांकि भूकंप कब और कितनी तीव्रता का आएगा इसे लेकर वैज्ञानिक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
नेपाल में शुक्रवार की रात्रि 10 बजकर 10 मिनट पर 5.2 तीव्रता के भूंकप के झटके आए हैं। जिसका असर नेपाल से सटे बिहार के जिलों में भी महसूस किए गए हैं। इससे पूर्व चार जरवरी को हिमालयन बेल्ट के एक छोर पर मणिपुर में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसके चलते अब वैज्ञानिक उत्तराखंड को लेकर आशंकित नजर आ रहे हैं।