फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake hit uttarakhand frequently

डरा रहे हैं उत्तराखंड में बार-बार आ रहे भूकंप के झटके

Fri, 29 Dec 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 29 Dec 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
earthquake hit uttarakhand frequently
भूकंप - फोटो : डेमो फोटो

बृहस्पतिवार शाम करीब 4:47 बजे उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कम तीव्रता के इस भूकंप से जिले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


उत्तरकाशी डीएम डॉ.आशीष चौहान ने तत्काल आपदा कंट्रोल रूम में पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया। एक माह के भीतर भूकंप के दूसरे बड़े झटके से लोग किसी बड़े भूकंप की आशंका से भयभीत हैं। भूकंप का झटका आने पर लोग घर-दुकानों से बाहर आ गए।
विज्ञापन


20 अक्तूबर 1991 की रात आए 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप से जनपद उत्तरकाशी में जान माल को भारी नुकसान हुआ था। तब छह सौ से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन-4 व 5 में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सालों में यहां कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। भूकंप में ज्यादा नुकसान न हो इसके लिए लोगों को भूकंपरोधी तकनीकी से भवन निर्माण के लिए प्रेरित करने के साथ ही आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


वर्ष 2017 में ही सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भूकंप के छोटे-बड़े 14 झटके महसूस किए जा चुके हैं। इनका केंद्र उत्तरकाशी तथा पड़ोस के रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में रहा। इनमें से नौ झटके रिक्टर स्केल पर 4 तीव्रता से कम के थे। जबकि पांच झटके 4 से 5.8 तीव्रता के मांपे गए।

2017 आए भूकंप के झटके...
दिनांक  - रिक्टर स्केल पर तीव्रता
10 जनवरी- 3.2
23 जनवरी- 3.5
3 फरवरी- 3.6
6 फरवरी- 5.8
6 फरवरी- 3.6
11 फरवरी- 3.2
7 अप्रैल- 4.0
10 अप्रैल- 3.8
16 अप्रैल- 3.5
12 जून- 3.0
10 जुलाई- 3.8
22 अगस्त- 4.2
6 दिसंबर- 5.5
28 दिसंबर- 4.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed