फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake are occurring four times every month in Uttarakhand earth shook 50 times in 12 months

Earthquake: उत्तराखंड में औसतन हर महीने चार बार आ रहा भूकंप, 12 महीने में 50 बार डोली धरती

Thu, 06 Feb 2025 09:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Feb 2025 09:01 PM IST
सार

Earthquake News: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-2024 से दिसंबर-2024 के बीच (फरवरी-2024 माह का डेटा संस्थान की वेबसाइट पर नहीं) में देश में 738 बार भूकंप आया है।

विज्ञापन
Earthquake are occurring four times every month in Uttarakhand  earth shook 50 times in 12 months
भूकंप - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में हर महीने औसतन चार बार धरती डोल रही है। पिछले महीने ही उत्तरकाशी में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। उत्तरकाशी में आ रहे भूकंप आने की घटना के कारणों आदि जानने को लेकर शासन ने वाडिया इंस्टीट्यूट और आईआईटी रुड़की को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-2024 से दिसंबर-2024 के बीच (फरवरी-2024 माह का डेटा संस्थान की वेबसाइट पर नहीं) में देश में 738 बार भूकंप आया है। इसमें अप्रैल में सबसे अधिक 150 झटके (जम्मू कश्मीर में सर्वाधिक 14) महसूस किए गए।
विज्ञापन


इन्हीं 11 महीनों में राज्य में 43 बार भूकंप आया। सर्वाधिक भूकंप के झटके आठ बार अप्रैल में महसूस किए गए थे। वर्तमान साल के जनवरी में बागेश्वर और चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, 24 से 31 जनवरी के बीच उत्तरकाशी में छह बार और 10 जनवरी को बागेश्वर में एक बार भूकंप का झटका महसूस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chamoli: भू धंसाव में जर्जर हुए भवनों का सर्वेक्षण शुरू,  टीम तैयार कर रही भवनों के ध्वस्तीकरण का स्टीमेट

हमारा राज्य भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील

उत्तरकाशी में लगातार भूकंप के बाद शासन ने वाडिया और आईआईटी रुड़की को अध्ययन के लिए पत्र लिखा। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दोनों संस्थानों से पत्र में पूछा गया कि कोई चिंताजनक बात तो नहीं है? कोई तैयारी तो नहीं करनी है? दोनों संस्थानों ने बताया कि महीने में दो से तीन भूकंप आते रहते हैं। कुछ इतने संक्षिप्त होते हैं कि उनका पता भी नहीं चल पाता। हमारा राज्य भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। अभी ऐसी तकनीक नहीं है कि भूकंप आने का पूर्वानुमान पता चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed