{"_id":"66f499edb869eecb9f09cc24","slug":"e-tipper-and-e-loader-rickshaw-were-presented-to-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-510600-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओएनजीसी ने नगर निगम को भेंट किए ई-वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओएनजीसी ने नगर निगम को भेंट किए ई-वाहन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश की महारत्न कंपनी ओएनजीसी ने सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत दून में कूड़ा उठाने के लिए ई टिप्पर एवं ई लोडर रिक्शा बुधवार को नगर निगम को भेंट किए। ओएनजीसी के मुख्यालय तेलभवन में ओएनजीसी की कार्यकारी निदेशक एवं प्रधान प्रशासन आरएस नारायणी और आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार ने वाहनों की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में सीएसआर इंचार्ज चंदन सुशील साजन ने स्वच्छता को लेकर ओएनजीसी की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महाप्रबंधक पीके सैनी, इंचार्ज सुरक्षा बीडी भट्ट, मुख्य प्रबंधक अवनीश यादव, प्रबंधक डीडी सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार सिंह, एल मोहन लखेड़ा आदि मौजूद रहे।