फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-rickshaws will not run today, operators will travel RTO

आज नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, संचालक करेंगे आरटीओ कूच

Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not run today, operators will travel RTO
देहरादून। मुख्य मार्गों पर रोक के खिलाफ ई-रिक्शा संचालक सोमवार को सड़कों पर उतरेंगे और आरटीओ दफ्तर कूच करेंगे। इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्र्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना करेंगे। इसके चलते शहर में कोई भी ई-रिक्शा नहीं चलेगा।
विज्ञापन

यह निर्णय रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में हुई ई-रिक्शा संचालकों की सभा में लिया गया। इस दौरान ई-रिक्शा संचालकों ने 20 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन भी किया। समिति का संरक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को बनाया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि बीते डेढ़ महीने से ई-रिक्शा चालकों-संचालकों के सामने रोटी रोजी का संकट है, लेकिन सरकार की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। शहर की सभी सीटों राजपुर, रायपुर, कैंट, मसूरी और धर्मपुर पर सत्ताधारी भाजपा के विधायक हैं, लेकिन किसी ने आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करवाई।
विज्ञापन

धस्माना ने आरोप लगाया कि पहले सरकार व परिवहन विभाग ने बिना कोई नीति-नियम बनाए तीन हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चलवा दिए। अब यातायात की समस्या बता कर अचानक संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया। धस्माना ने कहा कि जब पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन बढ़ रहा है, ऐसे में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाना औचित्यपूर्ण नहीं है। सभा में मारूफ राव, रविंद्र त्यागी, भूपेंद्र कुमार, भुवनेश, महेश, सुलेमान, सत्यपाल, पीयूष तिवारी, राजेश वर्मा, हरि प्रसाद, मनीष, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed