फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-rickshaws were being sold without license, two showrooms were seized

Dehradun News: बिना लाइसेंस के बेच रहे थे ई-रिक्शा, दो शोरूम सीज

Sat, 19 Jul 2025 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws were being sold without license, two showrooms were seized
नियमों के विपरित ई-रिक्शा वाहनों का कारोबार करने वाले डीलरों पर परिवहन विभाग ने सख्ती अपनाई है। विभाग की ओर से बिना लाइसेंस ई-रिक्शा का कारोबार करने पर दो शोरूम को सीज कर दिया गया। साथ ही कुछ वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन




ई-रिक्शा के अवैध संचालन के लिए विभाग को बीते लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इस पर शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने कांवली रोड स्थित मैसर्स महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज और मैसर्स आरआर मोटर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि दोनों शोरूम से ई-रिक्शा का बिक्री नियमों को ताक पर रख की जा रही है। इस पर कठोर कार्रवाई करते हुए दोनों शोरूम को सीज कर दिया गया। साथ ही परिसर में खड़े वाहनों का चालान भी किया गया। इसके अलावा रिस्पना पुल के समीप परमिट शर्तों का उल्लघंन करने वाले चार मैजिक वाहनों को सीज किया गया। साथ ही छह ई-रिक्शा का 2019 से टैक्स जमा न करने के आरोप में चालान किया गया। इस मौके पर एआरटीओ चक्रपाणि मिश्र, परिवहन कर अधिकारी जीतेंद्र बहादुर चन्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iदो ही डीलर बेच सकेंगे ई-रिक्शा
I

विभाग की ओर से दो डीलरों को छोड़ अन्य सभी का वाहन पोर्टल में लॉगिन बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब यह डीलर ई-रिक्शा वाहनों की बिक्री नहीं कर पाएंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शहर में जाम का कारण मुख्य मार्गाें पर दौड़ रहे ई-रिक्शा भी हैं। ऐसे में इनकी संख्या को नियंत्रित करने के लिए ई-रिक्शा की बिक्री पर सख्ती अपनाई है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया, शहर में कई डीलरों की ओर से नियम विरुद्ध ई-रिक्शा का कारोबार किया जा रहा है। जिसके चलते विभाग के पास इस बात का डाटा नहीं है कि शहर में कितने ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। जबकि मुख्य मार्गाें पर रोक के बावजूद भी ई-रिक्शा को हाई-वे पर चलाया जा रहा है। ऐसे में इन पर काबू पाने के लिए दो डीलरों को छोड़ अन्य सभी डीलरों के लॉगिन को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed