फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E rickshaw driver strangled to death body found inside the garden haridwar News

Haridwar Crime: ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, बाग के अंदर शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 14 Jul 2025 03:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Jul 2025 03:04 PM IST
सार

ई-रिक्शा चालक की हत्या शव बाग के अंदर शव फेंक दिया गया। बाग स्वामी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।

विज्ञापन
E rickshaw driver strangled to death body found inside the garden haridwar News
ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार पथरीथाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर गांव में एक बाग के अंदर ई-रिक्शा चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव किशनपुर में एक बाग स्वामी ने सूचना दी कि उसके बाग में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना पथरी प्रभारी मनोज नौटियाल फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान प्रदीप (48) पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंबुवाला के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास ही उसका ई-रिक्शा भी खड़ा मिला है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Devprayag: नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरका, मकान पर गिरे भारी बोल्डर और मलबा, एक घायल, कई वाहन भी दबे

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि हत्या गला दबाकर की गई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में किसी से विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed