{"_id":"5efd9ca6f5798710ac6b7545","slug":"e-library-big-gift-for-students-chief-minister-trivendra-singh-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-ग्रंथालय छात्रों के लिए बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-ग्रंथालय छात्रों के लिए बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
Thu, 02 Jul 2020 02:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय से राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के पुस्तकालयों में ‘ई-ग्रंथालय’ की शुरुआत की। प्रदेश के पांच विश्वविद्यालय एवं 104 महाविद्यालय ई-ग्रंथालय से जुड़ चुके हैं। ई-ग्रंथालय से लाइब्रेरी का मैनेजमेंट सिस्टम डिजिटल प्रारूप पर होगा। इससे शिक्षकों, विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को एक पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। यदि किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में कोई पुस्तक उपलब्ध न हो तो, इनके एक ही पोर्टल पर जुड़ने से ई-ग्रंथालय के माध्यम से विद्यार्थियों सभी पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे। ई-ग्रंथालय के माध्यम से विद्यार्थियों को 35 लाख पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। ढाई लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इससे जुड़ेगे।
विज्ञापन
कृषि व बागवानी पर डाक्युमेंट्री भी उपलब्ध हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों के लिए ई-ग्रंथालय बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-ग्रंथालय के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की पिछले 10 वर्षों का क्वेश्चन बैंक भी उपलब्ध कराया जाए। जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा आधार मिल सके। यह समय विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, बागवानी और अन्य क्षेत्रों की बच्चों को अच्छी जानकारी प्राप्त हो सके, इसके लिए डाक्युमेंट्री बनाई जाए। मैदानी जनपदों में लोगों को कृषि एवं बागवानी की अच्छी जानकारी होती है, लेकिन पर्वतीय जनपदों में हमें इस दिशा में विशेष ध्यान देना होगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना प्रारंभ की गई। इससे लोगों को अधिक से अधिक फायदा हो, इस पर और प्रयासों की जरूरत है।
तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोविड-19 महामारी के दौर से गुजर रहा है। हमें समय की मांग के अनुसार तकनीक को बढ़ावा देना होगा। आधुनिक तकनीक के माध्यम से हम आपसी दूरियों को कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ई-ग्रंथालय से विद्यार्थियों को समग्र जानकारियां उपलब्ध होंगी।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां प्रत्येक कॉलेज को ई-ग्रंथालय से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि यूजीसी की रैंकिंग के अनुसार राज्य के चार संस्थानों ने टॉप 100 में स्थान पाया है।
कार्यक्रम के दौरान आईटी सलाहकार रविंद्र दत्त, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा डॉ. आनंद बर्द्धन, सचिव आरके सुधांशु, अशोक कुमार, विनोद रतूड़ी, अपर सचिव उच्च शिक्षा डॉ. अहमद इकबाल, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. कुमकुम रौतेला आदि मौजूद रहे।