फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-Cigarettes And E-Hookah Complete ban in uttarakhand Soon 

उत्तराखंड: ई-सिगरेट और ई-हुक्का पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, जल्द जारी होंगे आदेश 

Tue, 24 Sep 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
E-Cigarettes And E-Hookah Complete ban in uttarakhand Soon 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में ई-सिगरेट और ई-हुक्का पर प्रदेश सरकार पूर्ण प्रतिबंध लगाएगी। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगी। इसके बाद प्रदेश में ई-सिगेरट और ई-हुक्का की बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर पूरी तरह से रोक लगेगी। सोमवार को केंद्र सरकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य को ई-सिगरेट का इस्तेमाल रोकने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में केंद्र सरकार ने ई-सिगरेट और ई-हुक्का पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर प्रदेश सरकार ने भी उत्तराखंड में इन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की है। जल्द ही इसे लेकर आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि ई-सिगरेट में निकोटिन की भारी मात्रा होने के कारण इसके इस्तेमाल से छाती, फेफड़े, हार्ट और दिमाग पर बुरा असर पड़ रहा है। यहां तक कि जो व्यक्ति साधारण सिगरेट नहीं पीता है। यदि वह ई-सिगरेट पीने वाले के बगल में है तो उसके स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ सकता है। खास तौर पर ई-सिगरेट की लत युवा पीढ़ी में ज्यादा बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू और सिगरेट से भी ज्यादा हानिकारक है ई-सिगरेट

आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार ई-सिगरेट तंबाकू और सिगरेट से भी ज्यादा हानिकारक है। इसका इस्तेमाल करने से छाती, फेफडे़ और हार्ट और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, यूके में हुए अध्ययन के अनुसार 70 प्रतिशत लोग निकोटिन की तलब के लिए ई-सिगरेट का उपयोग कर रहे हैं। ई-सिगरेट की कश से अमेरिका में सैकड़ों युवा बीमारी की चपेट में आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने भी माना कि ई-सिगरेट की स्मोकिंग बेहद खतरनाक है। 

डिवाइस के रूप में काम करती है ई-सिगरेट
ई-सिगरेट एक खास प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट है। इसे बैटरी से चलाया जाता है। यह उपकरण निकोटिन वाले घोल को गर्म कर एयरोसोल पैदा करता है। जब इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति कश लगाता है तो हीटिंग डिवाइस इसे भाप में बदल देती है। साधारण सिगरेट और तंबाकू के बदले युवा इस गैजेट का इस्तेमाल करते हैं।

केंद्र ने ई-सिगरेट को प्रतिबंध करने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। इसी तर्ज पर प्रदेश भी ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्र की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।
- अरूणेंद्र सिंह चौहान, अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed