फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Duty Allowance will reach the account of Home Guards on 1st of every month Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अब महीने की एक तारीख को होमगार्डों के खाते में पहुंचेगा ‘ड्यूटी भत्ता’,  यहां से हुई शुरुआत

Sat, 02 Mar 2024 03:25 PM IST
रेनू सकलानी मोनू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
मोनू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Mar 2024 03:25 PM IST
सार

आईजी केवल खुराना की ओर से सरकारी कार्मिक की तरह उनके खाते में वेतन महीने की पहली तारीख में पहुंचने वाली प्रक्रिया होमगार्डों के लिए शुरु की गई है। दरअसल, अब तक होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट मस्टरोल बनाकर जिला मुख्यालय को भेजा जाता था।

विज्ञापन
Duty Allowance will reach the account of Home Guards on 1st of every month Uttarakhand news in hindi
ड्यूटी भत्ता - फोटो : istock

विस्तार

सरकारी कार्मिक की तरह अब होमगार्डों के खाते में भी एक क्लिक पर महीने की एक तारीख को ड्यूटी भत्ता पहुंचेगा। होमगार्ड विभाग की ओर से मस्टरोल के बजाय ई-मेल के जरिए ट्रेजरी विभाग को ड्यूटी चार्ट भेजने की नई कवायद शुरू की गई है। पहले चरण में हरिद्वार से इसकी शुरुआत की गई है। अब सूबे के अन्य जिलों में भी इसकी शुरुआत होगी। इस प्रक्रिया के शुुरू होने से होमगार्डों को ड्यूटी भत्ते के लिए 10 से 15 तारीख का इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन


आईजी केवल खुराना की ओर से सूबे के होमगार्डों को लगातार नई सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसका लाभ भी होमगार्डों को भी मिल रहा है। अब आईजी केवल खुराना की ओर से सरकारी कार्मिक की तरह उनके खाते में वेतन महीने की पहली तारीख में पहुंचने वाली प्रक्रिया होमगार्डों के लिए शुरु की गई है। दरअसल, अब तक होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट मस्टरोल बनाकर जिला मुख्यालय को भेजा जाता था।
विज्ञापन


इसके बाद जिला मुख्यालय की ओर ट्रेजरी विभाग को मस्टरोल भेजा जाता था। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। ऐसे में होमगार्डों का ड्यूटी भत्ता उनके खाते में महीने की 10 से 15 तारीख में पहुंचता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब होमगार्डों के खाते में एक क्लिक में महीने की एक तारीख में ड्यूटी भत्ता पहुंचा जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से सभी होमगार्डों का ड्यूटी चार्ज जिला मुख्यालय को व्हाट्सएप और ई-मेल के जरिये भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरिद्वार से प्रक्रिया की शुरुआत
सभी जिला मुख्यालयों से यह ड्यूटी चार्ट ट्रेजरी विभाग को ई-मेल के जरिये भेजा जाएगा। इसके बाद ट्रेजरी विभाग एक क्लिक पर होमगार्डों के खाते में ड्यूटी भत्ता भेज देगा। पहले चरण में इस प्रक्रिया की शुरुआत हरिद्वार जिले से हुई है। फरवरी माह का वेतन सभी होमगार्डों के खाते में पहली मार्च को भेज दिया गया है जबकि अन्य जिलों में अगले माह से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आईएफएमएस पोर्टल पर लिंक किए जा रहे सभी खाते
होमगार्ड विभाग की ओर से सूबे के सभी होमगार्डों के बैंक खाते इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) सरकारी पोर्टल से लिंक किए जा रहे हैं। सभी खाते लिंक होने के बाद ट्रेजरी विभाग खातों में हर माह की पहली तारीख को होमगार्डों का ड्यूटी भत्ता डालेगा। इस प्रक्रिया में होमगार्ड और ट्रेजरी विभाग को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Leopard News: उत्तराखंड में तेंदुओं की कितनी आबादी, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने; जानें डिटेल

आईएफएमएस पोर्टल से सभी होमगार्डों के खाते लिंक किए जा रहे हैं। सरकारी कार्मिक की तरह अब होमगार्डों के खाते में एक क्लिक पर महीने की पहली तारीख में ड्यूटी भत्ता पहुंचेगा। इस प्रक्रिया के शुरु होने से होमगार्डों को 10 से 15 तारीख तक भत्ते का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले चरण में हरिद्वार से शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही अन्य जिलों में इसकी शुरुआत हो जाएगी। -केवल खुराना, आईजी/कमांडेंट जनरल होमगार्ड, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed