फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dussehra celebration in dehradun.

देहरादूनः शहरभर में हुआ अधर्म का विनाश

Fri, 23 Oct 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Oct 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
dussehra celebration in dehradun.

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी शहर में धूमधाम से मनाया गया है।

विज्ञापन


शाम से ही जहां-जहां रावण के पुतलों का दहन होना था वहां लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। परेड ग्राउंड में भी हजारों की भीड़ उमड़ी, आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी आतिशबाजी और श्रीराम के जयघोष से पूरा मैदान गूंज रहा था।

शाम के 6:00 बजते ही इंतजार की घड़िया खत्म हुई और राम के रावण का वध करते ही बुराई का प्रतीक रावण का पुतला धू-धू करके जल उठा। इसके अलावा गली-मोहल्लों में भी बच्चों ने रावण के पुतलों का दहन किया। वहीं पछवादून में भी कई जगह रावण दहन हुआ। यहां नई यमुना कालोनी में 60 फुट ऊंचा रावण आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


शोभायात्रा संग लंका और रावण दहन
दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से गोपीनाथ मंदिर से निकाली गई शोभयात्रा में राम, लक्ष्मण, हनुमान सवार थे। झांकी के परेड ग्राउंड पहुंचते ही जय श्री राम का उद्घोष होने लगा। यहां पांच बजे किला रूपी लंका का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मुंह से आग उगलता डायनासोर विशेष आकर्षण रहा। छह बजे के करीब रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक दिनेश अग्रवाल, राजकुमार और हरबंस कपूर ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संतोख नागपाल, मनी आदि उपस्थित थे।

श्रीराम के भजन गाए
श्री सेवा कुंज समिति एवं स्टार क्लब की ओर से सहारनपुर रोड स्थित शिवालिक स्कूल के ग्राउंड के पास रावण दहन किया गया। शाम पांच बजे मुजफ्फरनगर से आए कलाकारों ने जहां श्रीराम के भजन गए वहीं भव्य आतिशबाजी भी हुई। रावण दहन शाम 7:30 बजे हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन से समिति वालों ने रावण दहन के लिए जगह की मांग की। राजीव जैन ने मुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिया। इस मौके पर डिंपल, पंकज चांदना, भूपेंद्र चड्डा आदि उपस्थित थे।

स्वच्छकार कर्मी को किया पुरस्कृत
दशहरा मेला समिति, क्लेमनटाउन की ओर से मछली तालाब के पास शाम सात बजे रावण दहन किया गया। इस मौके पर लोक गायिका अंजू बिष्ट एवं उनकी टीम ने गढ़वाली-कुमाऊंनी गीत गाए। इस मौके पर छावनी परिषद के स्वच्छकार कर्मी धनीराम को पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ ही सामाजिक कार्य करने वाली चार समितियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने की। मुख्य अतिथि विधायक दिनेश अग्रवाल रहे। इस मौके पर महेश पांडे, दिनेश जुयाल आदि उपस्थित थे।

दुर्गा-स्तुति और शिव तांडव ने मोहा मन
लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसायटी की ओर से हिंदू नेशनल स्कूल में शाम आठ बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर कनक कला केंद्र की गुरु वीना अग्रवाल और शिष्यों ने रामायण, महिषासुर मर्दनी और दुर्गा स्तुति की शानदार प्रस्तुति दी। टी-सीरिज के कलाकारों ने शिव-तांडव करके सबका मन मोह लिया।

शनील की शेरवानी वाला रावण भी आकर्षण का केंद्र रहा। यहां अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) अशोक कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, सिद्धार्थ बंसल मौजूद रहे। संचालन साधना शर्मा ने किया।

कपूर ने किया दहन
कांवली दशहरा कमेटी की ओर से शाम 6:05 बजे रावण का दहन किया गया। इस मौके पर विधायक हरबंस कपूर ने रावण को अग्नि के हवाले किया। यहां रावण की आंखों में चमकली लाल लाइट आकर्षण का केंद्र रही।

बच्चों ने दिया सरप्राइज
मोती बाजार के बच्चों ने पहली बार रावण दहन किया। बच्चों ने यहां के खुद रावण बनाकर बड़ो को एक तरह से सरप्राइज दिया। इस मौके पर बच्चों ने डांस भी किया। क्षेत्रवासी गौरव ने बताया कि हम लोगों को यह सरप्राइज बेहद पसंद आया।


सेना ने निकाली झांकी
मां नंदा देवी एनक्लेव जनकल्याण समिति, बंजारावाला की ओर से शाम पांच बजे रावण दहन किया गया। इससे पहले राम जी की सेना ने झांकी निकाली। इसके उपरांत श्रीराम ने बाण चलाकर रावण को अग्नि के हवाले किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ठकुरी, चंद्रशेखर जोशी, ममता पांडे आदि उपस्थित थे। वेस्ट पटेलनगर के बच्चों की ओर से भी रावण बनाया गया। जीएमएस रोड स्थित इंदिरानगर के बच्चों ने भी छोटा रावण बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed