फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra 2020: Mela will not be held, only 50 people will be involved in dehradun

Dussehra 2020: नहीं जलेगा 10 फीट से ज्यादा का रावण, नहीं लगेगा मेला, 50 लोग ही होंगे शामिल 

Fri, 23 Oct 2020 11:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2020: Mela will not be held, only 50 people will be involved in dehradun
- फोटो : फाइल फोटो

राजधानी देहरादून में दशहरे पर रविवार को रावण के पुतले का दहन तो होगा लेकिन मेला नहीं लगेगा। आयोजन के लिए आयोजकों को सिटी मजिस्ट्रेट या एसडीएम से परमिशन लेनी होगी। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला 10 फीट से अधिक बड़ा नहीं होगा। पुतला दहन में आयोजकों समेत केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा मेला नहीं लगेगा। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 नियमों के पालन के साथ ही अनुमति दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दशहरा के कार्यक्रम में अधिक लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन


लोगों से अपील है कि वह भी सहयोग करें। अगर कोई आयोजक बगैर प्रशासन के अनुमति के पुतला दहन करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी जिम्मेदारी 
दशहरा पर कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत सिटी मजिस्ट्रेट को पूरा नगर क्षेत्र, एसडीएम विकासनगर, चकराता, कालसी, डोईवाला, देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी को भी अपने क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। पर्व संपन्न होने के बाद इसकी रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को देने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed