फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Dumper-crushed-woman-died

Dehradun News: सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, बिजली बिल जमा कर लौट रही थी घर

Tue, 04 Apr 2023 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2023 05:43 PM IST
सार

हादसा नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर में हुआ। मृतका की पहचान महेश्वरी देवी निवासी चकशाहनगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Dehradun News: Dumper-crushed-woman-died
महिला का शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार बाईपास पर सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला बिजली का बिल जमा कर घर लौट रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक मौके से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


हादसा नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर में हुआ। मृतका की पहचान महेश्वरी देवी निवासी चकशाहनगर के रूप में हुई है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि महेश्वरी सोमवार सुबह बिजली का बिल जमा करने गई थीं। वहां से दोपहर करीब एक बजे घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


महिंद्रा शोरूम के सामने विक्रम से उतरीं और सड़क पार करने लगीं। उसी वक्त कारगी चौक की ओर से तेजी से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस और इमरजेंसी सेवा को फोन किया। लहूलुहान महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed