हरिद्वार: बेकाबू डंपर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, सड़क पर तड़पता छोड़ फरार हुआ चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर रोड़ीबेलवाला पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर ऋषिकेश छिद्दरवाला के बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर समेत फरार होने में कामयाब रहा।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि रोड़ीबेलवाला के पास दो युवक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पड़े हैं।
सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दो युवक अचेतवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरे युवक को तुरंत एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसएसआई डीएस रावत ने बताया कि मृतकों की पहचान चेतराम (25) पुत्र भीम सिंह और मनेाज पंवार (26) पुत्र गैणा सिंह निवासी छिद्दरवाला ऋषिकेश के रूप में हुई।
दोनों मृतक देहरादून के लालतप्पड़ क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि संभवत पीछे से ही उन्हें डंपर ने टक्कर मारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवकों की परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।