फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dumper crushed bike riders, one dead, two injured

Dehradun News: डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, दो घायल

Tue, 10 Jun 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 10 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushed bike riders, one dead, two injured
सहसपुर थाना क्षेत्र के लांघा तिराहे के पास एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दुर्घटना में सहसपुर निवासी बाइक सवार आजम (21) पुत्र शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरे युवक के पैर डंपर के पहिए के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक सवार तीसरे युवक को हल्की फुल्की चोटें आईं हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को एक डंपर सहसपुर से विकासनगर की ओर आ रहा था। वहीं, तीन युवक बाइक पर सवार होकर सहसपुर की ओर जा रहे थे। लांघा तिराहे से कुछ दूरी पर सड़क पर फैली रेत से बाइक फिसल गई। बाइक सवार दो युवक सड़क पर और एक छिटक कर किनारे गिर गया। डंपर ने सड़क पर गिरे दोनों युवकों को कुचल दिया। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एक बाइक सवार युवक सहसपुर निवासी आजम (21) पुत्र शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार सहसपुर निवासी आशिक पुत्र खालिद के एक पैर पर डंपर का पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि तीसरे बाइक सवार सहसपुर निवासी फरमान पुत्र फुरकत अली को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को धूलकोट स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया है। तीसरे घायल का सीएचसी सहसपुर में उपचार चल रहा है। बताया कि डंपर और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed