फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to the rain, the water flowing in the rivers destroyed

Dehradun News: सहसपुर में ट्रांसफार्मर गिरा, पानी के साथ बहे कई पोल

Tue, 15 Aug 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Due to the rain, the water flowing in the rivers destroyed
तेज बहाव के पानी से हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में बिजली लाइन को भारी नुकसान
विज्ञापन


पछवादून के ग्रामीण इलाकों में सुबह सात बजे से ठप है बिजली आपूर्ति



बारिश के कारण नदियों में आए तेज बहाव के पानी ने पछवादून की बिजली व्यवस्था को चौपट कर दिया। कई स्थानों पर बिजली की लाइन पानी के साथ बह गई तो कई स्थानों पर पोल व लाइन टूट गई। सहसपुर में पोल पर रखा एक ट्रांसफार्मर भी पोल के साथ धराशायी हो गया। पछवादून के ग्रामीण इलाकों में सुबह सात बजे से बिजली आपूर्ति ठप है।



आसन, सारना व शीतला नदियों के अलावा बरसाती नालों के बीच से या किनारों से होकर गुजरने वाली बिजली की लाइनों को तेज बहाव के पानी ने अपने साथ बहा लिया। हरबर्टपुर उपखंड के तहत आने वाली आदुवाला-ढालीपुर बिजली की लाइन आसन नदी के पानी के साथ बह गई। लाइन में लगे छह पोल व तार आदि को पानी अपने साथ बहा ले गया। इसी प्रकार से आसन पुल क्षेत्र में तीन पोल व लाइन और अन्य कई स्थानों पर कई पोल टूटकर पानी के साथ बह गए।
विज्ञापन


सहसपुर, सभावाला, छरबा आदि क्षेत्रों में बीस से ज्यादा पोल और लाइन नदी के पानी में बह गए। इसके अतिरिक्त आसन नदी के किनारे पर रखा गया एक ट्रांसफार्मर भी पोल गिरने के कारण धराशायी हो गया। उधर सेलाकुई व झाझरा में भी नदियों ने बड़े पैमाने पर बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचाया है। यहां दस से अधिक पोल व लाइन बह गए या फिर टूटकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






पछवादून के बड़े हिस्से की आपूर्ति ठप



पछवादून के शहरी क्षेत्र विकासनगर व हरबर्टपुर को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बिजली सुबह सात बजे से बंद है। बताते चलें कि व्यापक स्तर पर लाइनों के बह जाने और पोल के गिर जाने की स्थिति के कारण झाझरा व ढकरानी से आने वाली मेन लाइनो को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण पछवादून के 75 प्रतिशत इलाकों में सुबह से बिजली नहीं है।

--



बयान...

आपदा में हरबर्टपुर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। निगम के कर्मचारी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह से लाइनो को ठीक करने के काम में जुटे हुए हैं। उम्मीद है देर रात तक लाइनो को काफी हद तक ठीक कर लिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, विकासनगर




--

सेलाकुई क्षेत्र में नुकसान काफी हुआ है लेकिन निगम की पहली कोशिश है कि टूटी हुई लाइनों से प्रभावित क्षेत्रों के लिए आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। इसी कार्य में सभी लोग जुटे हैं। उम्मीद है शाम तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति चालू करा ली जाएगी। - विनीत गुप्ता, सहायक अभियंता, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed