फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to the implementation of reservation system in ordinary coaches in most of the trains operating from Dehradun, passengers have trouble in movement.

देहरादून से संचालित ज्यादातर ट्रेनों में साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को आवाजाही में दिक्कत

Mon, 07 Mar 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Due to the implementation of reservation system in ordinary coaches in most of the trains operating from Dehradun, passengers have trouble in movement.
देहरादून से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनों के साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को आवाजाही में दिक्कत खड़ी हो गई है। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हो रही है जो होली के मौके पर अभी से ही अपने घरों को जाने लगे हैं। लेकिन ट्रेनों के साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था लागू होने से वे ट्रेनों में सफर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों ने मांग उठाई है कि साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था को तत्काल तक समाप्त किया जाए। ताकि होली के मौके पर अधिक से अधिक लोग साधारण कोच में सफर कर अपने घरों को पहुंच सके।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे की ओर से कोरोना संकट के चलते देहरादून समेत पूरे देश में संचालित होने वाली तमाम ट्रेनों के साधारण कोच में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी गई है। जबकि कोरोना संकट से पहले ट्रेनों के साधारण कोच में आरक्षण व्यवस्था नहीं लागू होने की वजह से निर्धारित क्षमता से तीन गुणा अधिक यात्री सफर करते थे। लेकिन अब आरक्षण की व्यवस्था लागू होने की वजह से ट्रेनों में यात्री सफर नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ उन्हीं यात्रियों को ट्रेन में सफर करने की इजाजत दी जा रही है जिन्होंने साधारण कोच में पहले से ही आरक्षण करा रखा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों की मानें तो वर्तमान में फिलहाल देहरादून से संचालित होने वाली देहरादून- वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून- अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस और देहरादून- सहारनपुर पैसेंजर जैसी ट्रेनों में ही साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था नहीं है। जबकि देहरादून से बाकी जितने भी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है उनमें सब में साधारण कोच में आरक्षण की व्यवस्था लागू है। दूसरी ओर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह का कहना है कि यात्रियों में कोरोना संक्रमण ना हो इसके लिए साधारण कोच में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। होली पर लोग सकुशल घरों को पहुंच सके, इसके लिए तमाम ट्रेनों को संचालित कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए जरूरत पड़ी तो और नए कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर घर जाने के लिए नहीं होगी बसों की किल्लत
होली पर्व पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों को फिलहाल रोडवेज बसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कारण कि परिवहन निगम होली के पर्व पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ ही तमाम बसों के फेरे बढ़ाने जा रहा है। परिवहन निगम की ओर से होली पर अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा सके इसके लिए परिवहन निगम की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो होली पर नई दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, लखनऊ जैसे शहरों के लिए साधारण बसों के साथ अधिक वातानुकूलित बसों का भी संचालन किया जाएगा।
परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि प्रदेश भर में सभी सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने डिपो में खराब खड़ी बसों की मरम्मत कराने के साथ ही बसों का संचालन सुनिश्चित कराएंगे। होली के मौके पर अधिक से अधिक बसों का संचालन कर यात्रियों को आवाजाही की मुसीबतों से बचाया जा सकेगा। साथ ही अधिक से अधिक यात्रियों के सफर करने की वजह से परिवहन निगम को आय में भी इजाफा हो, इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी की जा रही है। परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि होली पर अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही तमाम बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही नई दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, लखनऊ जैसे शहरों के लिए साधारण बसों के साथ ही वातानुकूलित बसों का भी संचालन किया जाएगा।

होली पर्व पर बिना अवकाश लिए गाड़ियों के संचालन पर प्रोत्साहन भत्ता
महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि होली के मौके पर अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा सके और तमाम चालक- परिचालक होली के दिन और उससे पहले और बाद में अवकाश पर न रहे और ड्यूटी दें, इसके लिए चालकों- परिचालकों के साथ संबंधित कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। प्रोत्साहन भत्ता कितना दिया जाएगा इस संबंध में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। साथ ही महाप्रबंधक दीपक जैन का यह भी कहना है कि यदि होली के मौके पर बिना अवकाश लिए कोई भी चालक- परिचालक उपस्थित हुआ तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed