{"_id":"672bb6836ccc08115301df54","slug":"due-to-malfunction-of-biometric-machine-of-doon-medical-dehradun-news-c-5-1-drn1031-541342-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज की बायोमेट्रिक मशीनों को मरम्मत के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज की बायोमेट्रिक मशीनों को मरम्मत के लिए भेजा
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज की बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से गैर-क्लीनिकल चिकित्सकों को हाजिरी लगाने के लिए दून अस्पताल आना पड़ रहा है। ऐसे में उनको हर रोज करीब नौ किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। यही कारण है कि दून मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्राओं की कक्षाएं भी देरी से शुरू हो रही हैं। गैर-क्लीनिकल चिकित्सकों एवं मेडिकल छात्रों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने बायोमेट्रिक मशीनों को मरम्मत के लिए भेजा है। इसी सप्ताह मशीनें शुरू कर दी जाएंगी।
दून मेडिकल कॉलेज में तैनात गैर-क्लीनिकल चिकित्सकों की हाजिरी लगाने के लिए लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन बीते दिनों खराब हो गईं थीं। ऐसे में हाजिरी लगाने के लिए कर्मचारियों को दून अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने नेशनल मेडिकल कमीशन को पत्र लिखकर नई बायोमेट्रिक मशीनें स्थापित करने की मांग की थी। अधिकारियों के मुताबिक एनएमसी की ओर से अगले वर्ष जनवरी महीने तक बायोमेट्रिक मशीन स्थापित करने के संकेत मिले हैं। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने स्वयं मशीनों को मरम्मत के लिए भेज दिया है। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा. गीता जैन ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीनों की बैट्री खराब हो गई है। इसकी बदली के लिए मशीनों को भेज दिया गया है। इसी सप्ताह बायोमेट्रिक मशीनें शुरू की जाएंगी।