फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to heavy rains, rivers and drains overflowed, houses and shops filled with water

Dehradun News: तेज बारिश से नदी, नाले उफनाए, घरों दुकानों में भरा पानी

Tue, 15 Aug 2023 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, rivers and drains overflowed, houses and shops filled with water
दून में हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफना गए। नदी किनारे रहने वाले लोगों ने पूरी रात दहशत में गुजारी। रिस्पना, बिंदाल नदी में कई जगह पुश्ते टूट गए। कई घरों, दुकानों में पानी भरने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में जलभराव की करीब 25 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से पूरी रात हुई बारिश के कारण तमाम सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। नाले, नालियां ओवरफ्लो से पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। प्रेमनगर, चंद्रबीन, तुनवाला, मोहकमपुर, नेहरू कॉलोनी, कांवली रोड, आईएसबीटी, चकराता रोड, हरिद्वार रोड, मेंहूवाला में कई जगह घरों और दुकानों में पानी भर गया। चंद्रमणि चोइला में बरसाती नाले का पानी आबादी क्षेत्र में घुस गया। मलबा आने के कारण लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। कई घरों में तीन से चार फीट पानी भर गया। पूरी रात नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन की घंटियां बजती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed