फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to fear of financial irregularities, Income

Dehradun News: मसूरी रोड के शिक्षण संस्थान में सर्वे के लिए पहुंची आयकर की टीम

Thu, 13 Jun 2024 04:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of financial irregularities, Income
Iवित्तीय अनियमितताओं की आशंका, संस्थान के बैंक खातों और दस्तावेज की हुई जांचI
विज्ञापन




वित्तीय अनियमितताओं की आशंका के चलते मसूरी रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में आयकर विभाग की टीम सर्वे के लिए पहुंची। संस्थान में दिनभर टीम ने विभिन्न अनुभागों में जांच की। बैंक खातों और अन्य दस्तावेज की जांच की गई। बताया जा रहा है कि टीम यहां से संस्थान के मालिक के डालनवाला स्थित घर भी जा सकती है।



आयकर विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही संस्थान खुला आयकर विभाग दिल्ली की टीम भी अंदर दाखिल हो गई। इससे संस्थान के फैकल्टी, स्टाफ और अधिकारी हैरान रह गए। टीम संस्थान के अकाउंट सेक्शन में पहुंची और दस्तावेज की जांच शुरू की। इस दौरान कॉलेज स्टाफ को भी परिसर में आने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने संस्थान के खातों की जांच की। बताया जा रहा है कि जांच में कई वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई हैं। ऐसे में टीम की ओर से संस्थान मालिक को नोटिस जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन




उधर, बुधवार को डालनवाला स्थित शिक्षण संस्थान के मालिक के घर पर भी टीम के पहुंचने की सूचना है। समाचार लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी थी। हालांकि, इसे आयकर अधिनियम की धारा 10(23सी) के तहत शिक्षण संस्थानों का रुटीन सर्वे बताया जा रहा है, लेकिन आयकर विभाग संस्थान मालिक पर शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग 10(23सी) के तहत शिक्षण संस्थानों को मिलने वाली छूट में गड़बड़ी की आशंका जता रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अभी जारी रह सकती है। इस क्रम में टीम मालिक के घर भी जा सकती है। इससे जुड़े कुछ और लोगों के घर भी आयकर विभाग की टीम कार्रवाई के लिए जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed