{"_id":"5b3f91b34f1c1b0f278b4df1","slug":"due-to-excess-rain-six-families-stuck-from-four-days-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: अतिवृष्टि की वजह से लडिग्वार में चार दिन से फंसे छह परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: अतिवृष्टि की वजह से लडिग्वार में चार दिन से फंसे छह परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी में हुई अतिवृष्टि के बाद से बलौंटा गांव के छह परिवार के करीब 12 से अधिक लोग सुरिंग ग्राम पंचायत के लडिग्वार में चार दिनों से फंसे हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने के बाद आईटीबीपी के 10 जवानों को शुक्रवार को लडिग्वार के लिए रवाना किया गया है। उनके साथ गांव के पांच युवा भी गए हैं। जवानों ने लडिग्वार तक पहुंचने को एक अस्थायी पुल बना लिया है। समाचार लिखे जाने तक जवान दूसरा पुल तैयार करने में जुटे थे।
विज्ञापन
मुनस्यारी के बलौंटा गांव के ग्रामीण 15 किमी दूर माइग्रेशन पर लडिग्वार जाते हैं। वहां अपने मवेशियों को रखते हैं। जानवरों के लिए घास और दूध लेने के लिए प्रतिदिन ग्रामीण वहां पहुंचते हैं। दूध आदि लेकर मुनस्यारी आते हैं और अपने साथ खाद्यान्न आदि सामग्री लेकर लडिग्वार पहुंचते हैं। बताया जाता है कि छह परिवार अभी वहां फंसे हैं। दो जुलाई को वहां फंसे ग्रामीणों की बलौंटा गांव के लवराज सिंह से मोबाइल पर बात हुई।
विज्ञापन
उन्होंने लवराज सिंह को दिक्कत में होने की जानकारी दी। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। ग्रामीणों के वहां फंसे होने की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को एडीएम आरडी पालीवाल के निर्देश पर तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में राजस्व उपनिरीक्षक, पुलिस और होमगार्ड की पांच सदस्यीय टीम लडिग्वार रवाना हुई।
नालों पर पुल बहने के कारण रास्ता न होने से टीम छेटोप उड्यार से लौट आई। तहसीलदार से मामले की जानकारी एडीएम को दी। फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए शुक्रवार तड़के आईटीबीपी के 10 जवान और गांव के पांच युवा लडिग्वार रवाना हुए हैं। टीम अपने साथ राहत सामग्री भी लेकर गई है।