चावल को गोला बनाकर जमीन पर पटका तो गेंद की तरह मारी उछाल, जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक परिवार में जब लोग खाना खाने लगे तो चावल का स्वाद कुछ बदला-बदला लगा। परिजनों ने पके चावल को मुठ्ठी में दबाया तो वह गेंद जैसा बन गया और जमीन पर पटकने से बिखरा नहीं बल्कि गेंद की तरह उछल गया। इससे परिजनों को चावल के नकली होने का संदेह हुआ।
खबर फैलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। चावल के नकली होने की एसडीएम को सूचना दी। चावल किसी ब्रांडेड कंपनी के पैकिंग में है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि नकली चावल मिलने की सूचना पर खाद्य निरीक्षक रुद्रपुर को सीताराम से चावल का सैंपल लेने का निर्देश दिया है। सैंपल फेल होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जानिए, पूरा मामला सिलसिलेवार
10 जून को उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित घासमंडी निवासी सीताराम वर्मा का परिवार खाना खाने को बैठा तो चावल खाते समय सीताराम वर्मा को स्वाद अजीब लगा। उन्होंने पत्नी राधा वर्मा को बताया और पकाए हुए चावल को मुठ्ठी में दबा तक देखा तो चावल गेंद जैसा बन गया।
जमीन पर पटकने पर वह फटने के बजाए गेंद की उछाल मारने लगा। यह देख उनको चावल के नकली होने की आशंका हुई। उन्होंने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा को इसकी जानकारी दी। इस पर दीपक वर्मा सहित कई लोग सीताराम के घर पहुंचे। लोगों ने चावल को गैस पर जलाने का प्रयास किया, लेकिन चावल नहीं पिघला।
इस पर सभी ने चावल को नकली बताया। सीताराम वर्मा ने बताया कि वह तीन साल से इसी ब्रांड कंपनी के चावल खा रहे हैं, लेकिन अब उन्हें इसका स्वाद बदला-बदला लग रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य भी हल्का लग रहा है।