{"_id":"5a5c3c194f1c1ba3268b4718","slug":"drunk-youth-fight-with-police-personnel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने नशे में किया ऐसा काम कि मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने नशे में किया ऐसा काम कि मच गया कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज चेक करने गए एक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल से नशे में धुत युवक उलझ पड़े।
विज्ञापन
युवकों ने उपनिरीक्षक के साथ हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और नेम प्लेट नोंच ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल कराया। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं हो सकी है।
टांसपोर्टर वरुण कुमार पुत्र हरपाल सिंह ने आवास-विकास कॉलोनी में मकान किराए पर लिया है। छह जनवरी को उनका परिवार रिश्तेदारी में बाहर चला गया। ट्रांसपोर्टर वरुण व्यवसाय में व्यस्त रहने के कारण अकसर बाहर रहते हैं। रविवार को शाम वह घर लौटे तो मेन गेट खुला हुआ था।
विज्ञापन
दरोगा के टोकने पर नशेड़ी युवक उनसे उलझ पड़े
नशे में धुत दो युवक खड़े दिखाई दिए
घर में जाकर देखने पर अलमारी के लॉक टूटे हुए थे और लाखों के सोने के जेवरात और हजारों की नकदी गायब थी। वरुण की सूचना पर एक उपनिरीक्षक सिपाही को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। वह आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत दो युवक वहां खड़े दिखाई दिए। दरोगा के टोकने पर उक्त युवक उनसे उलझ पड़े।
इन युवकों ने उनके साथ हाथापाई की और दरोगा की वर्दी फाड़ दी। हाथापाई के दौरान युवकों ने दरोगा की नेम प्लेट भी नोंच ली। दरोगा दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आए। कोतवाली में भी नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया। इनमें से एक युवक रानीखेत और दूसरा आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त आर्मी कर्मी का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल कराया। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं हो पाई थी।
दरोगा की वर्दी फाड़े जाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर