{"_id":"5c5ecfc9bdec2273a74d03cc","slug":"drunk-property-dealer-arrested-with-friend-for-misbehave-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पुलिस से बदसलूकी करने पर प्रापर्टी डीलर समेत दो गिरफ्तार, ये था पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में पुलिस से बदसलूकी करने पर प्रापर्टी डीलर समेत दो गिरफ्तार, ये था पूरा मामला
Sat, 09 Feb 2019 06:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोथरोवाला रोड पर नशे में पुलिस से बदसलूकी करने के आरोप में प्रापर्टी डीलर को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि यातायात दबाव के दौरान गलत दिशा से कार लाने को लेकर पुलिस और डीलर के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नेहरू कालोनी थाने के मोथरोवाला चौक पर शुक्रवार शाम यातायात का दबाव होने के कारण उप निरीक्षक प्रवीण पुंडीर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ यातायात का संचालन करा रहे थे। इसी बीच गलत दिशा से कार आ जाने के कारण यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि दारोगा ने इस पर नाराजगी जताई तो कार सवार दो लोग उनसे बहस करने लगे और कार को सड़क के बीचोबीच छोड़कर बाहर खड़े हो गए, जिससे जाम लग गया। आरोप है कि कार सवार दोनों लोग शराब के नशे में थे, जिन्हाेंने पुलिस से बदसलूकी की।
विज्ञापन
जिसके चलते पुलिस उन्हें कार समेत थाने ले गई, जहां पर उप निरीक्षक की तरफ से मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि पकड़े गए लोगाें में प्रापर्टी डीलर मोनू गुप्ता निवासी प्रकाश बिहार और उसका दोस्त अनिरुद्ध शर्मा निवासी हरबर्टपुर शामिल था।