फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk principal beaten student in sports college dehradun.

बेरहम प्रिंसिपल, नशे में धुत होकर छात्र को पीटा

Wed, 23 Sep 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Sep 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
drunk principal beaten student in sports college dehradun.

राजधानी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के 12वीं के छात्र को प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा पीटने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने प्रभारी प्रधानाचार्य पर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने छात्र के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बिना टीशर्ट के घूमने पर उन्होंने छात्र को डांटा था, मारपीट की बात गलत है।

रायपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में 12वीं के छात्र राजन शाह ने खेल मंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि सोमवार रात वह अपने कमरे के बाहर खड़ा था। इसी दौरान नशे में धुत प्रभारी प्रिंसिपल नशे में धुत होकर वहां आए और अपशब्द कहने लगे।

विज्ञापन

प्रिंसिपल ने किया छात्र के आरोपों का खंडन

drunk principal beaten student in sports college dehradun.

इसके बाद उससे मारपीट भी की। छात्र का आरोप है कि इसका विरोध करने पर शर्मा ने उसे इतना पीटा की कि उसके मुंह से खून आ गया। वहीं प्रभारी प्रिंसिपल मनोज शर्मा ने छात्र के आरोपों का खंडन किया है।

उन्होंने बताया कि रात को रुटीन राउंड के दौरान उन्हें राजेश बिना टीशर्ट के घूमते मिला था। इस पर उन्होंने उसे डांटकर उसे कपड़े पहनने को कहा था। हालांकि खेल मंत्री कार्यालय ने इस तरह के किसी शिकायती पत्र मिलने से फिलहाल इंकार किया है।

आरोपी प्रिसिंपल पक्ष लेने के कुछ ही देर बाद अमर उजाला कार्यालय आए। उनके साथ शिकायतकर्ता भी था। बातचीत में उन्होंने घटना के संबंध में माना कि यूं ही एक-दो थप्पड़ मार दिया था, कोई बड़ी बात नहीं हुई। उन्होंने शिकायतकर्ता से अपने पक्ष में बयान भी दिलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed