फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk Executive engineer show Revolver to youth in transfer party haridwar

तबादला पार्टी में 'टल्ली' हुए ईई साहब ने दिखाई दबंगई, युवकों पर रिवाल्वर तानकर खूब दौड़ाया

Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Drunk Executive engineer show Revolver to youth in transfer party haridwar
हंगामा करने वाला ईई पुलिस के साथ

उत्तराखंड में हरिद्वार के देवपुरा चौक क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी कालोनी में पीडब्ल्यूडी रुड़की मंडल के अधिशासी अभियंता ने शराब के नशे में दो युवकों पर लाइसेंसी रिवाल्वर तानकर दूर तक दौड़ाया। भीड़ ने जैसे तैसे घेराबंदी कर ईई पर कर काबू पाया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद ईई का शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में चालान कर दिया। वहीं पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली है और लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सत्यवीर यादव का तबादला हाल ही में रुड़की मंडल में हुआ है। इससे पहले वह लक्सर में तैनात थे। रविवार सुबह अधिशासी अभियंता सत्यवीर यादव देवपुरा चौक क्षेत्र में स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक दुकान पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वह किसी बात पर दुकानदार से उलझ रहे थे। इसी दौरान दुकान पर राज्य चिह्नित आंदोलनकारी समिति के महामंत्री केशव दत्त सेमवाल अपने परिचित राहुल नेगी के साथ पहुंचे। शराब के नशे में धुत अधिशासी अभियंता किसी बात पर उनके साथ उलझ रहे थे। 

उन्होंने ईई का विरोध किया तो वह अपना आपा खो बैठे और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर केशव दत्त एवं राहुल नेगी पर तानकर उन्हें दौड़ा लिया। इसी दौरान हंगामा होने पर भीड़ एकत्र हो गई।

जैसे तैसे भीड़ ने ईई पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में ईई को हरिद्वार कोतवाली लाया गया। शराब के नशे में दिखने पर ईई का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि ईई का शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में चालान कर दिया गया है। उनके रिवाल्वर को जब्त करते हुए निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। वहीं ईई के खिलाफ पीड़ित केशव दत्त ने भी तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर भी जांच कर रही है।

शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचा रहे ईई सत्यवीर सिंह ने अपना तबादला होने के बाद शनिवार देर शाम दावत का आयोजन किया था। चर्चा है कि पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में जमकर दावत उड़ाई गई थी। रात में भी एक दफा ईई ने हंगामा काटा था, लेकिन शनिवार की रात को हंगामा शांत हो गया था, लेकिन ईई ने रविवार सुबह फिर बखेड़ा कर दिया।

अफरा तफरी का रहा आलम 
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रविवार सुबह एक बारगी अफरा तफरी पैदा हो गई थी, जब ईई सरेराह लाइसेंसी असलहा लहरा रहे थे। आरोप है कि कई राहगीरों को भी ईई ने आतंकित करने की कोशिश की थी और खुलेआम गाली गलौच भी कर रहे थे। ईई के हाथ में असलहा देखकर आमजन के कदम भी ठिठक गए थे। कई आमजन ने अपना रास्ता ही बदल लेना ठीक समझा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed