{"_id":"5d0cb70a8ebc3e71b341a7e0","slug":"drunk-engineer-crushed-boy-from-car-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में नशे में कार चला रहे इंजीनियर ने युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में नशे में कार चला रहे इंजीनियर ने युवक को रौंदा
Fri, 21 Jun 2019 04:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 21 Jun 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत वन विभाग के सिविल इंजीनियर की कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक राज मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शांति विहार (नेहरू कालोनी) की माधव रेजीडेंसी निवासी वन विभाग में सिविल इंजीनियर विनोद कुमार बुधवार देर रात करीब साढे़ ग्यारह बजे कार से राजपुर रोड की तरफ जा रहे थे। शराब के नशे में धुत विनोद कुमार कार को बेलगाम गति से चला रहे थे। इसी बीच विनोद कुमार की कार ने होटल सनराइज के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे आमिर खान (25) निवासी तरली कडोली थाना राजपुर को रौंद दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आमिर खान को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां आधी रात के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ देर बाद विनोद कुमार को पकड़ लिया। नशे में आरोपी पुलिसकर्मियों से भी उलझने को तैयार था। डालनवाला इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि सिविल इंजीनियर का नशा बृहस्पतिवार सुबह जाकर उतरा। मरने वाला युवक आमिर राज मिस्त्री था। आमिर के परिजनों की तरफ से सिविल इंजीनियर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीसरे पहर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आधी रात तक वाहन चलाने वालों की चेकिंग
नशा और तेज रफ्तार राजपुर रोड पर हादसे का सबब बन रहा है। नियमित जागरूकता और चेकिंग के बावजूद वाहन चालक सबक लेने को तैयार नहीं हैं। अब आधी रात तक नशे में वाहन चलाने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर
एक साल पहले ली थी कार
पुलिस के मुताबिक सिविल इंजीनियर विनोद कुमार ने एक साल पहले ही होंडा सिटी कार खरीदी थी। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार अक्सर नशे की हालत में कार चलाता था। बुधवार रात वह अत्यधिक नशा में था।