फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk employee made fake signature of DM in 14 letters

आदेशों पर डीएम के फर्जी हस्ताक्षर: नशे में धुत कर्मचारी की हरकत से मची हलचल, पत्रों की छानबीन के लिए जांच शुरू

Tue, 05 Jul 2022 05:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Jul 2022 05:34 PM IST
सार

डीएम डॉ. आशीष चौहान सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि डाटा प्रबंधक ने उनके कई आदेशों पर फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और कर्मचारियों से ईमानदारी से काम करने को कहा।  

विज्ञापन
Drunk employee made fake signature of DM in 14 letters
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नशे में धुत मिले स्वास्थ्य विभाग में तैनात डाटा प्रबंधक पर आरोप लगा है कि उन्होंने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर कई आदेश जारी किए हैं। अब डीएम ने एसडीएम सदर सुंदर सिंह को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


डाटा प्रबंधक रविवार को सीएमओ कार्यालय में नशे की हालत में मिले थे। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सोमवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान सीएमओ कार्यालय पहुंचे। पता चला कि डाटा प्रबंधक ने उनके कई आदेशों पर फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और कर्मचारियों से ईमानदारी से काम करने को कहा।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...तो कहां गया वीर: निगलने के शक में लोगों ने कर दी बेकसूर की हत्या, एक्सरे में मगरमच्छ के पेट में भी नहीं दिखा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने आदेशों पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। हालांकि अभी करीब 14 पत्रों पर डीएम के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए हैं। -सुंदर सिंह, एसडीएम सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed