फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk Bank Employee Torn Police officer Uniform and hit helmet on his head

नशे में धुत बैंक कर्मचारी ने थाने में सीपीयू जवान के सिर पर मारा हेलमेट, गाली-गलौच कर वर्दी फाड़ी 

Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Drunk Bank Employee Torn Police officer Uniform and hit helmet on his head
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकडे़ गए कॉपरेटिव बैंक के एक कर्मचारी ने डालनवाला थाने में सीपीयू के जवान के सिर पर हेलमेट मार दिया। यही नहीं गाली-गलौज करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिटी पेट्रोल यूनिट के उप निरीक्षक जयवीर सिंह रावत और कांस्टेबल अनुराग कौशल शनिवार रात दिलाराम चौक पर चेकिंग पर थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार सिद्धार्थ सिंह निवासी राजपुर रोड को रोका। एल्कोमीटर से जांच में पता चला कि सिद्धार्थ सिंह नशे में है। इस पर उसे डालनवाला थाने लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच थाने लाने से नाराज सिद्धार्थ ने हेलमेट से अनुराग कौशल के सिर पर हमला कर दिया और सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। इसी दौरान वर्दी में लगे कैमरे का हुक भी टूट गया। 
इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि मेडिकल कराकर सिद्धार्थ सिंह के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार को आरोपी का चालान कर दिया गया। आरोपी कॉपरेटिव बैंक में कर्मचारी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed