{"_id":"585ba9f74f1c1b6752e39f4a","slug":"drug-spread-out-in-hilly-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से पहाड़ में पैर पसार रहा नशे का कारोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से पहाड़ में पैर पसार रहा नशे का कारोबार
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 22 Dec 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
ड्रग्स स्मगलिंग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से पहाड़ में नशे का कारोबार पैर पसार रहा है। वाहनों से पार्सल के रूप में हर दिन हेरोइन, स्मैक धड़ल्ले से पहाड़ पहुंच रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में देहरादून में भी काम हो रहा है। जल्द मुख्य कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पहाड़ क्षेत्र के शहरों में स्मैक, हेरोइन व चरस जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई देहरादून शहर से की जा रही है। नशे का यह सामान पार्सल के रूप में वाहनों मे धड़ल्ले से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ माह पूर्व श्रीनगर पुलिस ने पास के क्वीसू गांव से दो युवकों को स्मैक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में युवकों ने देहरादून से नशीला पदार्थ लाए जाने की बात कही थी। युवकों ने यह भी बताया था कि पहले कुछ ही युवा नशे के आदी थे। लेकिन अब यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
कुछ युवा स्वयं देहरादून से स्मैक, हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ लाते हैं। मंगलवार को स्मैक रखने के आरोप में पकड़े गए दोनों युवाओं ने भी देहरादून से स्मैक लाए जाने की बात कही है। पुलिस के पास पुख्ता जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस नशे के इस कारोबार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक आरएल आर्य का कहना है कि पुलिस इस संबंध गंभीरता से कार्य कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि मुख्य आरोपियों को पकड़ा जाय। देहरादून में इस संबंध में कार्य हो रहा है। जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।