फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drug seller arrested in dehradun

नशीले पदार्थ बेचने वाले का हुआ भंडाफोड़, खरीदने वाला पकड़ा गया तो बनाया ये बहाना

Wed, 18 Dec 2019 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Dec 2019 01:12 PM IST
सार

  • साहब! पूजा के लिए खरीदी है भांग की पुड़िया 
  • नगर निगम के बाहर चबूतरे पर नशीले पदार्थ बेचने वाले का हुआ भंडाफोड़
  • सीओ सिटी के छापे से बेचने वालों और खरीदने वालों में मची अफरातफरी
  • एक दिव्यांग भी पुड़ियों के साथ पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछताछ
  • आरोपियों ने बहाने बनाकर पुलिस को भरमाने की भी कोशिश की

विज्ञापन
drug seller arrested in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

नगर निगम के बाहर चबूतरे पर नशीले पदार्थ बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। सीओ सिटी के छापे के दौरान नशीले पदार्थ बेचने वालों और खरीदारों ने पहले तो खुद को पाक साफ साबित करने को झूठ बोलने में परहेज नहीं किया।

विज्ञापन


खरीदार ने तो पूजा के लिए भांग खरीदने की कहानी बताई तो बेचने वाले एक साधु पर ठीकरा फोड़ दिया। बोला कि एक साधु आशीर्वाद के रूप में यह पुड़िया सौंप गया था। एक-एक की तलाशी हुई तो भांग की पुड़ियों का जखीरा मिलता चला गया। इनमें एक दिव्यांग भी शामिल है। पुलिस इन सबसे पूछताछ करने में जुटी है। 
विज्ञापन


सीओ सिटी शेखर सुयाल मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे अचानक नगर निगम के बाहर चबूतरे पर जमा लोगों के पास जा पहुंचे। स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली तो उसके पास से भांग की पुड़िया मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक ने अपने मामा के लिए भांग खरीदने की बात कही

सीओ ने सवाल किए तो युवक ने तपाक से जवाब दिया कि साहब घर में पूजा है, इसलिए भांग की जरूरत थी। इस सीओ ने पूछा कि भांग किस पूजा में इस्तेमाल होती है? अभिभावकाें से बात कराने को कहा तो युवक का चेहरा पीला पड़ गया। गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए युवक ने अपने मामा के लिए भांग खरीदने की बात कही। 

सीओ सख्त हुए तो युवक ने सामने बैठे शख्स से भाग की पुड़िया खरीदना स्वीकार लिया। उस शख्स की तलाशी ली गई तो कई पुड़िया मिल गईं। इस शख्स ने भी पुलिस को गुमराह करने को नई कहानी सुना दी। आरोपी का कहना था कि सुबह एक साधु उनके पास आए थे, जो आशीर्वाद के रूप में यह पुड़िया उन्हें सौंप गए थे। चबूतरे पर बैठे दो अन्य लोगों से सवाल किए तो उन्होंने धूप सेंकने की बात कही।

संदिग्ध मानकर पुलिसकर्मियाें ने दो अन्य की तलाशी ली तो उनके पास से भी भांग की पुड़िया मिल गई। भांग बेचने के आरोप में फंसे इन लोगों को पुलिस ले जाने लगी तो उन्हाेंने वहां मौजूद दिव्यांग की भी पोल खोल दी। पुलिस ने दिव्यांग की पोटली टटोली तो उससे भी पुड़िया मिल गई। पुलिस इन सबको शहर कोतवाली ले गई। सीओ सिटी शेखर सुयाल का कहना है कि अभी इनसे पूछताछ की जा रही है कि ये भांग की पुड़िया कहां से लाते थे, ताकि इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed