दिवाली पर जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर शिकारी जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में दाखिल होकर दुर्लभ प्रजाति के जंगली जीवोें का शिकार न कर सकें, इसके लिए सुरक्षा के सारे कदम उठा लिए गए हैं।
शिकारियों की निगरानी के लिए जहां पांच सौ से अधिक अधिकारियोें, कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है वहीं अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों व खोजी कुत्तों से भी शिकारियाें की निगरानी की जा रही है।
जिम कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दिवाली पर शिकारियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए पार्क में सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
जिम कार्बेट पार्क की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यूपी से सटे संवेदनशील इलाकों में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है। साथ ही इस बार कर्मचारी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के साथ मिलकर गश्त करेंगे।
रात्रि गश्त करने के साथ ही पार्क में कई जगह एंबुलेंस लगायी जा रही हैं। इसके अलावा टाइगर रिजर्व में कई जगहों पर अत्याधुनिक ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं जो पार्क के भीतर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। पार्क निदेशक राहुल ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर सभी अधिकारियों, कर्मचारियोें के अवकाश को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। शिकारियोें को धर दबोचने के लिए ड्रोन से लैस दो टीमों के अलावा खोजी कुत्तों की चार टीमें लगाई गई हैं।
दूसरी ओर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक मोनिष मल्लिक ने बताया कि दोनों टाइगर रिजर्व के अलावा सभी पार्कों की कड़ी निगरानी की जा रही है। पार्क के भीतर दाखिल होने वाले शिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस संबंध में संबंधित पार्क निदेशकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पायी गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।