फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drona city echoed with Gurubani

Dehradun News: नगर कीर्तन मे गुरुबानी से गूंज उठी द्रोण नगरी

Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Drona city echoed with Gurubani
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार क - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। श्री गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। करनपुर से शुरू हुआ नगर कीर्तन दून के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान गुरुबानी गायन से द्रोण नगरी गूंज उठी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा करनपुर में अरदास के पश्चात श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को पंज प्यारों की अगुआई में सुंदर फूलों से सजी पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन शुरू किया गया। नगर कीर्तन सर्वे चौक, क्वालिटी चौक, गांधी पार्क, घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खी बाग पुलिस चौकी से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न हुआ। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गतका पार्टियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टियों के हैरतअंगेज करतब देख लोग हैरान नजर आए। पंज प्यारों की भेषभूषा में सजे स्कूली बच्चे, जगह-जगह लगे जलपान के स्टॉल, नगर कीर्तन की पुष्प वर्षा आदि भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 दिसंबर को रेसकोर्स में मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के महासचिव गुलजार सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व 29 दिसंबर को गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले पंडाल में सुबह चार बजे से दोपहर तीन बजे तक कथा-कीर्तन के रूप में मनाया जाएगा। दीवान शाम छह बजे से रात 10 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed