{"_id":"59ad92e84f1c1b05278b5370","slug":"driver-saved-passengers-during-bus-break-fail-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 यात्रियों से भरी बस के हुए ब्रेक फेल, चालक ने इस तरह खाई में गिरने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 यात्रियों से भरी बस के हुए ब्रेक फेल, चालक ने इस तरह खाई में गिरने से बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर से देहरादून आ रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। बस के अंदर40 यात्री सवार थे। तभी ब्रेक फेल हो गया। लेकिन चालक ने इस तरह बस को खाई में गिरने से बचा लिया।
विज्ञापन
चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे 40 यात्रियों की जिंदगी बच गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। छुटमुलपुर और देहरादून के रोडवेज प्रभारियों ने घटनास्थल पहुंचकर चालक की सराहना की है।
विज्ञापन
सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस सोमवार सुबह देहरादून आ रही थी। उस समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। डाट काली मंदिर से पहले पहाड़ों के बीच अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। बस चालक अमित कुमार यह जानकर घबराए नहीं, बल्कि उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर सड़क के एक ओर खाई थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। खास बात यह है कि पहाड़ी से बस टकराने के बावजूद यात्रियों को खास नुकसान नहीं हुआ। हां कुछ यात्रियों को हल्की चोटें जरूर आईं। हादसे की सूचना पर क्लेमेंटटाउन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया था।