{"_id":"461a3aaedc08f918729d684780367f24","slug":"drinking-water-shortage-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी लाइन, दो दिन से पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी लाइन, दो दिन से पानी को तरसे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Jul 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून सर्वे चौक पर नहर की खुदाई के चलते पानी की लाइन टूट गई हैं। इस कारण जहां सड़कें तालाब बन चुकी हैं, वहीं घरों में नल सूख गए हैं।
विज्ञापन
सप्लाई के लिए टैंकर से दिया जा रहा पानी
दो दिनों से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि सप्लाई के लिए फिलहाल टैंकर से पानी दिया जा रहा है।
इन दिनों सिंचाई विभाग सर्वे चौक पर चोक नहर की खुदाई करवा रहा है। लापरवाही बरतने से गुजर रही पानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जल संस्थान अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने कहा कि जैसे ही सिंचाई विभाग का काम पूरा होगा, लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी। फिलहाल लोगों के लिए पानी टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन