फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drinking water crisis in Shuklapur since 15 days

15 दिन से शुक्ला पुर में बने जल संकट से लोग परेशान

Tue, 27 Jul 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Shuklapur since 15 days
बीते 15 दिनों से ग्राम शुक्लापुर में पेयजल संकट बने होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अरुण भट्ट और सुरेंद्र ने बताया कि 15 दिनों से पानी न आने पर सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल से पेयजल लाइन को जोड़ा था। बावजूद इसके पानी न आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सोमवार को जल निगम के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप समस्या का हल करने की मांग की है। जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

तहसील चौक पर गड्ढा खोदने से व्यापारी गुस्साए
देहरादून। स्मार्ट सिटी के कार्यों के लिए तहसील चौक पर गड्ढे खोदने से व्यापारी गुस्सा गए हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि चौक पर व्यापारियों को बिना सूचित किए अचानक बड़ा गड्ढा खोदने से उनके व्यापार पर असर पड़ा है। इस संबंध में सोमवार को दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों से बात कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। इस दौरान पंकज मेसोन, पंकज दीदांन, मनीष मोनी, दिव्य सेठी, इंद्रप्रकाश सेहगल, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed