{"_id":"aa1b595a880e341cc583ce7204dc963b","slug":"dress-godown-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोती बाजार में ड्रेस गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोती बाजार में ड्रेस गोदाम में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Jun 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के मोती बाजार में देवकी शॉपिंग कांप्लैक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित बालाजी ड्रेस एम्पोरियम के गोदाम में बुधवार देर रात आग लगने से लाखों रुपए का माल राख हो गया।
विज्ञापन
शॉट सर्किट से लगी आग
आग की लपटें दूसरी दुकानों तक पहुंचने लगी थीं, लेकिन दमकल कर्मचारियों ने समय रहते काबू पा लिया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
रात सवा दस बजे अमरीश शर्मा के ड्रेस गोदाम से धुआं निकलता देख कांप्लैक्स में सोने वाले रिक्शा चालक दद्दू ने शोर मचा दिया। कांप्लैक्स में आग की खबर मिलते ही तमाम दुकानदार मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
सूचना पर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बगल में स्थित चरनजीत सिंह की गारमेंट्स की दुकान की तरफ बढ़ रही थी। फायर कर्मचारियों ने पानी डालकर पहले आग को बढ़ने से रोका।
विज्ञापन
गोदाम में तो रखी हुई ड्रेस जल चुकी थी, जबकि चरनजीत की दुकान भी धुएं से भर गई थी। एक घंटे के प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। देर रात पर शॉपिंग कांप्लैक्स में लोगों का तांता लगा हुआ था।
रिक्शा चालक ने टाला बड़ा हादसा
रिक्शा चालक दददू की वजह से बड़ा अग्निकांड होने से बच गया। दिन में रिक्शा चलाने के बाद दददू कई अन्य लोगों केसाथ कांप्लैक्स में ही सोता है।
सही समय पर यदि वह शोर नहीं मचाता तो बड़े हादसा बड़ा हो सकता था। दुकानदारों ने मौके पर आकर उसकी पीठ-थपथपाई।
मोती बाजार की काटनी पड़ी बिजली
ड्रेस गोदाम में आग लगने के बाद मोती बाजार की बिजली काटनी पड़ी। फायर कर्मियों ने आग बुझाने से पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई। देर रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी।