फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Dhyani received Vice Chancellor of the Year Award

डॉ. ध्यानी को मिला वाइस चांसलर ऑफ द इयर अवार्ड

Sat, 07 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dr. Dhyani received Vice Chancellor of the Year Award
देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी को उच्च शिक्षा, शोध एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘वाइस चांसलर ऑफ द इयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पेसल वीड स्कूल मसूरी रोड में आयोजित एक भव्य समारोह में स्टेट लॉ कमीशन के चेयरमैन जस्टिस राजेश टंडन, उत्तराखंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेंटर के जस्टिस केडी शाही और दिव्य हिमगिरी संस्था की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया। डॉ. ध्यानी लंबे समय से उच्च शिक्षा, शोध एवम् पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व में भी उन्हें कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज ने ‘वाइस चांसलर ऑफ द इयर’ सम्मान मिलने पर डॉ. ध्यानी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed