फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   double murder in vikas nagar for abortion

पत्नी ने कराया गर्भपात, तो पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

Wed, 07 Jun 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 07 Jun 2017 08:19 AM IST
double murder in vikas nagar for abortion

पत्नी ने अपने पत‌ि की इजाजत के ब‌िना गैरकानूनी तरीके से गर्भपात कराया तो पत‌ि ने ऐसा खौफनाक काम क‌िया क‌ि रूह कांप जाए। युवक ने अपनी सास और पत्नी दोनों की इतनी बेरहमी से हत्या की क‌ि पुल‌िस भी दंग रह गई।



मामला सोमवार का है। लेक‌‌िन पुल‌िस ने मंगलवार को इस मामले में आरोपी युवक आनंद परवाल पुत्र धर्मपाल निवासी चिरंजीपुर डांडी विकासनगर को मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात 12 बजे विद्यापीठ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पत्नी और सास की हत्या की वजह पारिवारिक कलह और सास कोकिला द्वारा बेटी वैशाली उर्फ रानी का अवैध ढंग से गर्भपात करवाना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पूछ-ताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल की दुकान चलाता है। चार माह पूर्व ही उसने वैशाली उर्फ रानी (18) से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी वैशाली मायके आ गई।

दोनों के शव को चाकूओं से भी गोदा

double murder in vikas nagar for abortion

वैशाली गर्भवती थी, जिसका सास ने गर्भपात करवा दिया। कई बार वह वैशाली को घर ले जाना चाहता था, लेकिन वैशाली और उसकी मां मना कर देते थे। उसकी सास वैशाली की शादी कहीं और करवाना चाहती थी।

आरोपी ने बताया एक दिन पहले ही उसने दोनों को मारने की योजना बनाई, और सोमवार को उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बता दें कि बीते सोमवार की शाम को आरोपी आनंद परवाल ने पत्नी वैशाली उर्फ रानी और सास कोकिला उर्फ काकोली निवासी बाबूगढ़ चुंगी विकासनगर की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आरोपी ने बीच-बचाव में आई साली ज्योति को भी मारने का प्रयास किया था। उसके सिर पर तमंचे से वार कर दिया था, जिससे वह घायल हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया।

​ज्योति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला था। तमंचे में कारतूस का खोखा भी फंसा था। 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed