फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doppler radar will established in Mukteshwar soon

उत्तराखंड: अब मिलेगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान, विभाग लगाने जा रहा डॉप्लर रडार

Mon, 21 Jan 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुक्तेश्वर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुक्तेश्वर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jan 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Doppler radar will established in Mukteshwar soon
मौसम की जानकारी

अब मौसम के बारे में सटीक पूर्वानुमान मिल सकेगा। मुक्तेश्वर में डॉप्लर रडार लगाने के लिए शनिवार को मौसम विभाग देहरादून के अधिकारी पहुंचे। मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं का पहला डॉप्लर रडार लगाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है।

विज्ञापन


जून से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया सीआईटीएच परिसर मुक्तेश्वर में डॉप्लर रडार लगाने के लिए 225 वर्गमीटर भूमि का चयन किया गया है। डॉप्लर रडार बनाने वाली फर्म एसट्रो माइक्रोवेब प्रोडक्स लिमिटेड हैदराबाद की स्वदेशी फर्म को टेंडर दिया गया है।
विज्ञापन


जो स्ट्राम डिटेक्शन रडार है, इससे तेज बारिश, ओलावृष्टि की जानकारी करीब दो घंटे पहले ही मिल सकेगी। यह 100 किमी परिधि के दायरे में होने वाली गतिविधियों का डाटा भी रिकार्ड करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रडार द्वारा जमीन से 0.5 डिग्री ऊंचाई पर स्कैन करेगा। यह आपदा प्रबंधन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण रडार होगा। टीम ने बताया कि उक्त स्थल पर पानी, बिजली और सड़क की व्यवस्था उचित रहेगी। इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान संतोष कुमार, तहसीलदार कृष्ण कुमार, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed