{"_id":"5bfb2c20bdec224176131196","slug":"doors-of-adi-badri-nath-will-be-closed-on-december-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दिसंबर को बंद होंगे आदिबदरी नाथ के कपाट, मकर संक्रांति के दिन खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दिसंबर को बंद होंगे आदिबदरी नाथ के कपाट, मकर संक्रांति के दिन खुलेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
आदिबदरी नाथ मंदिर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट आगामी 16 दिसंबर को विधि विधान से बंद होंगे। इसके बाद मकर संक्रांति के दिन मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। रविवार को आयोजित मंदिर समिति की बैठक में मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल, सोहन प्रसाद खंडूड़ी और जगदंबा प्रसाद खंडूड़ी ने मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि तय की।
विज्ञापन
तय तिथि के अनुसार मंदिर के कपाट 16 दिसंबर की शाम को बंद किए जाएंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय महिला मंगल दलों, विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विनोद नेगी, महासचिव गैंणा सिंह रावत, कोषाध्यक्ष नरेश बरमोला, विजय चमोला, बृजेश कुंवर, हिमेंद्र कुंवर, नंदा पंवार, विनोद रावत, नवीन बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन