फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Door-to-door garbage collection started in 47 wards

Dehradun News: 47 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान हुआ शुरू

Thu, 14 Nov 2024 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection started in 47 wards
एफआईआर के लिए तहरीर दिए जाने और नगर निगम के सख्त रुख के बाद बुधवार को इकोन वाटरग्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। आठ बजे बाद गाड़ियां डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने के लिए निकली। दून के 47 वार्डों में इकोन वाटरग्रेस कूड़ा उठाने की व्यवस्था संभाल रही है। इन वार्डों में करीब 70 हजार घर हैं। मंगलवार को कंपनी के ड्राइवर हेल्पर हड़ताल पर चले गए थे। नगर निगम ने कंपनी के खिलाफ सख्ती बरती तो कंपनी ने सात ड्राइवर-हेल्परों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। अधिकारियों ने समझाया कि समय पर तनख्वाह मिले यह कंपनी जिम्मेदारी है और समय पर कूड़ा उठे यह ड्राइवर हेल्परों की। उप नगर आयुक्त ने ड्राइवर हेल्परों को कहा कि अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, लोगों के बहकावे में आकर बार-बार हड़ताल पर जाना ठीक नहीं है, इससे शहर में अव्यवस्था उत्पन्न हो जाती है। अधिकारियों के समझाने के आखिरकार आठ बजे बाद ड्राइवर हेल्पर माने, तब जाकर गाड़ियां कूड़ा उठाने के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed