फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's Akshat won three medals in archery.

Dehradun News: तीरंदाजी में दून के अक्षत ने जीते तीन पदक

Thu, 29 Jan 2026 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Doon's Akshat won three medals in archery.
- मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रॉफी में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रॉफी में अक्षत ने शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत और टीम इवेंट में तीन पदक जीत दून का मान बढ़ाया। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्र अक्षत ने इंडिविजुअल में रजत, 30 मीटर और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने पदक विजेता खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में उत्तराखंड के तीरंदाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकेंगे। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 450 से अधिक तीरंदाजों ने भाग लिया था0। आर्चरी कोच कुलदीप बिष्ट ने बताया कि अक्षत के अलावा कवीर और प्रद्युम्न ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। जबकि अमल्या पठानिया ने इंडिविजुअल और टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 इंडियन राउंड रिजल्ट में रीजा ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। आनंदिता और आशुतोष ने टीम इवेंट में स्वर्ण, शुभ भंडारी ने टीम इवेंट में स्वर्ण और इंडिविजुअल 40 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किया। कंपाउंड इवेंट में राजवीर सिंह चौहान ने टीम इवेंट में स्वर्ण, ओलंपिक राउंड में रजत और इंडिविजुअल 50 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed