फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Valley and City Youngs win

Dehradun News: दून वैली और सिटी यंग्स की जीती

Tue, 03 Feb 2026 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Doon Valley and City Youngs win
- फुटबाल टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में दून वैली ने दून स्टार को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मैच में सिटी यंग्स ने एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग को 6-3 से हराया। पवेलियन ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार को दून वैली व सिटी यंग्स के बीच पहला मैच खेला गया। खेल के 29वें मिनट में दून स्टार के फॉरवर्ड अमृत ने गोल दागकर टीम को 1-0 के बढ़त दिलाई। 44वें मिनट में दून वैली के फॉरवर्ड अनुराग ने गोल करते हुए मैच 1-1 से बराबरी पर ला दिया। 70वें मिनट में दून वैली के अल जैली ने गोल दाग टीम की 2-1 से जीत सुनिश्चित कर दी। दून वैली के अनुराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच सिटी यंग्स व एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। 26वें मिनट में एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग के फॉरवर्ड अमन ने गोल दाग टीम का खाता खोला। 32वें मिनट में सिटी यंग्स के गौरव ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 37वें मिनट में एक बार फिर अमन ने गोल दागकर एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग को 2-1 से आगे कर दिया। 62वें मिनट में सिटी यंग्स के प्रदीप ने गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। टाईब्रेकर तक खींचे मैच में सिटी यंग्स ने 4-1 से बाजी मारी। सिटी यंग्स के प्रदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed