फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon University First Convocation 42 Girls Students Got Gold Medal

दून विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: बेटियों पर खूब बरसा ‘सोना’, डिग्री और मेडल पाकर खिल उठे चेहरे

Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Doon University First Convocation 42 Girls Students Got Gold Medal
दून विवि में गोल्ड मेडल मिलने के बाद छात्राएं

दून विश्वविद्यालय में बेटियों ने खूब सोना कमाया। विवि के पहले दीक्षांत समारोह में 44 में से 42 बेटियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर मिसाल कायम की है। केवल दो छात्रों को गोल्ड मेडल मिला है। दीक्षांत समारोह में कुल 999 छात्र-छात्राओं को उपाधियों से नवाजा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को दून विवि के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ विवि की कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, विवि के कुलपति प्रो. सीएस नौटियाल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद समारोह में कुलपति प्रो. नौटियाल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में वर्ष 2011, 2012, 2013, 2014, 2015 और वर्ष 2016 के स्नातक, परास्नातक व पीएचडी के कुल 999 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन


इनमें पीएचडी के पांच, परास्नातक के 614 और स्नातक के 380 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। समारोह में कुल 44 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया। इनमें भी 42 छात्राएं रहीं। समारोह में एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, एमटेक, एमबीए, एमए कम्यूनिकेशन, एमए इंटिग्रेटेड कम्यूनिकेशन, एमए इकोनोमिक्स, एमएससी इंटिग्रेटेेड इकोनोमिक्स, एमए इंटिग्रेटेड चाइनीज, एमए इंटिग्रेटेड जर्मन, एमए इंटिग्रेटेड स्पेनिश, एमए अंग्रेजी, बीबीए, बीए कम्यूनिकेशन, बीएससी इकोनोमिक्स, बीए चाइनीज, बीए जर्मन, बीए स्पेनिश, बीए जापानी की उपाधि दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला गोल्ड मेडल

स्वाति शर्मा, गिरीजा शंकर सेमवाल, मोनिका राना, अंकित अग्रवाल, तौय्यबा मुश्ताक, निधि माथुर, मितुल कोटेचा, उमा तिवारी, सरगम मेहरा, पूजा, अदिति रावत, तान्या नारंग, पृथा उपाध्याय, पेंटिल थोंग, ताशी नेगी, तुलिका दीवान, मिताली गांधी, गरिमा नौटियाल, दीप्ति मिश्रा, वंदना, अदिति खंडूरी, सौम्या अरोड़ा, छायानिका राठौर, सुजिथा कुमारी, शैलजा डिमरी, ज्योति श्रीराम, श्रृष्टि चमोला, अनुभूति ध्यानी, मोहित घई, मोहित पयाल, अदिति रावत, पृथा चटोपाध्याय, शिवांगी रावत, हनी ढींगरा, स्वाति बिष्ट, हिमाद्री चंद, ज्योतिका अरोड़ा, एलिजाबेथ महिमा जैकब, कोमल सजवाण, तनुजा कर्नाटक, गौसिया सिद्दीकी, एश्वर्य गुप्ता, मोहिनी पासवान, अंतरा प्रियादर्शनी।

मुख्यमंत्री ने की पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा
दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विवि में विभिन्न कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दून विवि की पहचान निश्चित तौर पर देश-दुनिया में सबसे अलग बनेगी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दून विवि को हाल ही में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत 20 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। हर साल पांच प्रोफेसर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पांच विभूतियों को विभिन्न विश्वविद्यालयों से मानद उपाधियां दी जाएंगी। सभी विश्वविद्यालयों में संस्कृत, वेद और योगा अनिवार्य किया जाएगा। सभी विश्वविद्यालयों में गढ़वाली और कुमाऊंनी के स्टडी सेंटर खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed