फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon to purola railway track survey.

दून से पुरोला जाने वाली ट्रेन के सर्वे को केंद्र की हां

Mon, 27 Jul 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Jul 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
Doon to purola railway track survey.

देहरादून-पुरोला रेलवे ट्रैक के लिए सर्वेक्षण का काम कराने को लेकर केंद्र तैयार हो गया है।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने जानकारी दी कि सदन में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने लिखित में उनके सवाल का जवाब दिया है।

राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने राज्य सभा में यह सवाल किया था। लिखित उत्तर में केंद्रीय रेल मंत्री व रेल राज्यमंत्री ने देहरादून-पुरोला रेलमार्ग का सर्वेक्षण कराने की बात कही है। इस रेलमार्ग का नाम देहरादून-विकासनगर-कालसी-चकराता-पुरोला होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मार्ग का सर्वे का काम शुरू होगा। इस रेलमार्ग पर देहरादून से लेकर पुरोला तक कई कृषि मंडिया हैं, उत्तराखंड का यह हिस्सा बेमौसमी फल और सब्जी के लिए जाना जाता है, इसलिए इसे आर्थिक मार्ग का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुए है सर्वेक्षण के कार्य

वर्ष 2009-10 में देहरादून-विकासनगर-कालसी तक 47 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग का सर्वे कराया गया। इसकी लागत उस समय 676.20 करोड़ रुपए थी। लेकिन इस प्रस्ताव को केंद्रीय योजना आयोग ने खारिज कर दिया था।

वर्ष 2012-13 में देहरादून-विकासनगर तक 34 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग का सर्वे हुआ। सर्वेक्षण के दौरान इस मार्ग की लागत 628 करोड़ रुपए निकाली गई। इस सर्वे को रेल मंत्रालय के अफसरों ने यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि यह फायदे का सौदा नहीं है।


मुझे लगता है कि यह रेल मार्ग बनना चाहिए। इससे इस क्षेत्र का विकास होगा और यहां इस ट्रैक की जरूरत भी है। किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी और पर्यटन के क्षेत्र का कायाकल्प करने में यह मार्ग एक उदाहरण बनेगा।
- तरुण विजय, भाजपा के राज्यसभा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed