फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New rail line will be laid from Doon to Saharanpur Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: देहरादून से सहारनपुर के लिए बिछेगी नई रेल लाइन, 42 किमी कम हो जाएगी दूरी, पढ़ें पूरा अपडेट

Sun, 25 Jun 2023 02:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार
नई रेल लाइन से देहरादून और सहारनपुर के बीच की दूरी करीब 42 किमी कम हो जाएगी। अभी हरिद्वार होकर जाने वाली ट्रेनें सहारनपुर पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लेती हैं। नई रेल लाइन बनने से यह समय घटकर करीब डेढ़ घंटे रह जाएगा।
loader
New rail line will be laid from Doon to Saharanpur Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून से सहारनपुर तक वाया मां शाकंभरी देवी मंदिर नई रेल लाइन का सपना जल्द पूरा होगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे लाइन के सर्वे के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने का एलान किया है। इससे पहले वर्ष 2019 में इस लाइन के लिए सर्वे कर रूट निर्धारित किया जा चुका है। वह सर्वे इस बार भी काफी मददगार साबित होगा।



शिवालिक की पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरने वाली नई रेल लाइन से देहरादून और सहारनपुर के बीच की दूरी करीब 42 किमी कम हो जाएगी। अभी हरिद्वार होकर जाने वाली ट्रेनें सहारनपुर पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लेती हैं। नई रेल लाइन बनने से यह समय घटकर करीब डेढ़ घंटे रह जाएगा। वहीं, मां शाकंभरी शक्तिपीठ जाने वाले भक्तों की राह काफी सुगम हो जाएगी।


11 किमी लंबी होगी टनल, 106 पुल बनेंगे
शाकंभरी देवी मंदिर से देहरादून के बीच सघन शिवालिक पर्वतमाला है। इसके बीच से ट्रेन गुजारना आसान नहीं है। इसके लिए पहाड़ों को काटकर टनल बनानी होगी। पहले हुए सर्वे के अनुसार, सहारनपुर के पिलखनी से वाया शाकंभरी देवी मंदिर देहरादून तक रेलमार्ग बनाने के लिए करीब 11 किमी लंबी टनल बनानी होगी। वहीं, करीब 106 छोटे-बड़े पुलों का निर्माण करना होगा। इसमें अंडरपास भी बनाने होंगे।

81 किमी लंबा होगा रूट
सहारनपुर के पिलखनी से हर्रावाला के बीच रेलमार्ग की दूरी करीब 81 किमी होगी। पहले चरण में पिलखनी से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक 40 किमी लाइन बिछाई जाएगी। दूसरे चरण में मां शाकंभरी देवी मंदिर से हर्रावाला तक 41 किमी रेल लाइन बिछेगी। पिलखनी और हर्रावाला को जंक्शन बनाने का प्रस्ताव रिपोर्ट में दिया गया था।

यूपी में ये स्टेशन
पिलखनी, चिलकाना, बीबीपुर डंडौली, बेहट, मां शाकंभरी देवी

उत्तराखंड में यह स्टेशन
नयागांव, सुभाषनगर, हर्रावाला

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक...नदियां उफान पर, जलमग्न हुए वाहन, एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट

जल्द से जल्द प्रोजक्ट पूरा करने निर्देश
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में भक्त मां शाकंभरी देवी जाते हैं। इसलिए, उनकी वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए पिलखनी-मां शाकंभरी देवी-देहरादून रेलमार्ग निर्माण की दिशा में कार्य शुरू कराया गया है। सर्वे के लिए दो करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। पिछली डीपीआर में इस नई रेल लाइन के निर्माण के लिए पांच साल का समय निर्धारित था। लेकिन अब अधिकारियों के इसे आधे समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-अश्विनी वैष्णव, रेलमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed