फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon residents danced to pink sharara in youth festival

Dehradun News: युवा महोत्सव में गुलाबी शरारा पर थिरके दूनवासी

Thu, 14 Nov 2024 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Doon residents danced to pink sharara in youth festival
परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव के चौथे दिन लोग गायिका मीना राणा और गायक हरीश मेहरा और इंदर आर्या के गीतों पर खूब झूमे। उन्होंने गुलाबी शरारा गीत से युवा महोत्सव में रंग जमाया। वहीं इससे पहले दिन में शास्त्रीय संगीत, नाटक समेत कई प्रस्तुतियां हुई।
विज्ञापन




बुधवार को युवा महोत्सव का चौथा दिन संगीत, नृत्य और खेल विज्ञान पर चर्चा का रहा। शाम को यहां सबसे पहले प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या ने गुलाबी शरारा, हे मधु, मेरो लहंगा और मॉडर्न कुमाऊं सहित अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद प्रसिद्ध गायक मीना राणा और हरीश मेहरा ने अपनी प्रस्तुति से युवा महोत्सव में रंग जमाया। महोत्सव के दिन की शुरुआत खेल विज्ञान पर एक सत्र के साथ हुई। इसमें एथलीटों के स्वास्थ्य, पोषण और कंडीशनिंग पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो आगामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के साथ संरेखित था। वक्ता गीता घलियावर ने एथलीटों को इष्टतम ऊर्जा स्तर और स्वास्थ्य के लिए ओमेगा-3 जैसे आवश्यक पोषक तत्वों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। डॉ. अनिलेंदु प्रमाणिक ने खेलों में बायोमैकेनिक्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद दिन में शास्त्रीय गायन, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय वादन और फोटोग्राफी की कई प्रतियोगिताएं हुई। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के निदेशक प्रशांत आर्या, आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह, एसके जयराज, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता, दीप्ति जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed