फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon railway station construction works in bad condition, passengers and employees were disturbed

दून रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों की खुलने लगी पोल, यात्री और कर्मचारी परेशान 

Fri, 28 Feb 2020 09:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Feb 2020 09:43 AM IST
सार

  • शेड से टपक रहा पानी, वाशिंग लाइन की स्थिति पहले से भी खराब, यात्री और कर्मचारी परेशान
  • रेलवे के साथ ही कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल

विज्ञापन
Doon railway station construction works in bad condition, passengers and employees were disturbed
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दून रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों की पोल खुलने लग गई है। नवनिर्मित शेड जगह-जगह से टपक रहा है। वॉशिंग लाइन की स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है। इनके अलावा स्टेशन पर सिग्नल, शंटिंग और अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


जबकि यार्ड री-मॉडलिंग और प्लेटफार्म विस्तार के लिए पिछले साल 10 नवंबर से तीन महीने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया था। इस दौरान यात्रियों को तो परेशानी उठानी ही पड़ी रेलवे को भी करीब साढ़े 13 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। बावजूद इसके निर्माण कार्यों की यह हालत है।
विज्ञापन


ट्रेनों की आवाजाही फिर भी शेड नहीं

नए यात्री शेड सही तरीके से नहीं लगाए गए हैं। बारिश का पानी टपक रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत तीन नंबर प्लेटफार्म पर हो रही है। यहां एक छोर से दूसरे छोर तक शेड अभी लगा ही नहीं है। कुछ छोटे-छोटे शेड बनाए गए हैं। जबकि इस प्लेटफार्म पर ट्रेनों की आवाजाही लगातार हो रही है। लेकिन शेड न होने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉशिंग लाइन में कर्मी परेशान 

यार्ड री-मॉडलिंग के बाद वाॅशिंग लाइन की स्थिति और खराब हो गई है। वॉशिंग लाइन में मेंटेनेंस में भी दिक्कत आ रही है। पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो रही है। इससे रेलकर्मियों को मेंटेनेंस करने में दिक्कत हो रही है। इसको लेकर रेलवेकर्मियों की यूनियन ने स्टेशन निदेशक को भी सूचित किया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सिक लाइन की तरफ पलटा हायड्रा

लक्कड़ मंडी की तरफ सिक लाइन पर बृहस्पतिवार को हायड्रा पलट गया। ट्रॉलियों को सिक लाइन में मेंटेनेंस के लिए लाने-जाने के लिए हायड्रा का प्रयोग किया जाता है। बताया जा रहा है केबल के लिए खुदाई चलने की वजह से जमीन धंसी हुई थी। उसमें पहिया जाने से हायड्रा पलट गया।

स्टेशन पर तकनीकी दिक्कत बहुत ज्यादा आ रही है। तीन महीने तक स्टेशन बंद रखा गया। इसके बावजूद व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया। रेलकर्मियों के साथ ही यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है।
-राजेंद्र गुसाई, शाखा सचिव नरमू

डीआरएम ने वॉशिंग लाइन दोबारा बनाने का आश्वासन दिया था। इसकी स्थिति मेंटेनेंस लायक ही नहीं है। वॉशिंग लाइन में दो कोच की लंबाई बढ़ाने से आगे ऊंचा हो गया है। जबकि पीछे से नीचे रह गया है। इससे ड्रेनेज सिस्टम पहले से ज्यादा खराब हो गया है। मेंटेनेंस में दिक्कत आ रही है।
-जीके श्रीवास्तव, शाखा सचिव उरमू

रेलवे स्टेशन पर नया-नया काम हुआ है। कुछ जो दिक्कतें रह गई हैं उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। रेलकर्मियों की यूनियन द्वारा जो समस्याएं बताई हैं, उन्हें भी दूर किया जा रहा है।
-गणेश चंद ठाकुर, निदेशक, दून स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed